मसूरी : मसूरी देहरादून रोड स्थित मसूरी झील के निकट एक होटल में पर्यटकों को लेकर आये टैक्सी चालक ने रात को खाई में कूद गया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मसूरी देहरादून मार्ग पर मसूरी झील के निकट एक होटल में पर्यटकों को लेकर एक टैक्सी आयी। जिसके चालक ने रात को खाई में कूद मार दी। सूचना पर बार्लोगंज चौकी से पुलिस बल आवश्यक आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची व घायल व्यक्ति को निकाल कर उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले का नाम सुनील कुमार शर्मा 44 वर्ष पुत्र ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी शिव कालोनी करनाल हरियाणा का है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई जिस पर वह मसूरी पहुंचे व उप जिलाचिकित्सालय में पंचनामा भरने के बाद उनका पोस्ट मार्टम किया गया व शव अंतिमं संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि आखिर चालक ने कूद क्यों मारी।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…