अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड ब्यापारी हितों के लिए संघर्षरत व उलेखनीय कार्य करने के लिए जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कबुल चंद पंवार को सम्मानित करेगा।प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए एक पत्र के माध्यम से कबुल चंद पंवार को सूचना दी है।
पत्र में कहा गया है कि कबुल चंद पंवार सदैव ब्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहते हैं तथा उन्होंने व्यापारी हितों के लिए अपने पूर्व व मौजूदा कार्यकाल में कई उलेखनीय कार्य किये हैं। पंवार श्री बद्रीनाथ धाम में पांच नवम्बर को आयोजित उत्तराखंड उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सम्मानित किया जाएगा। बैठक में भारतीय उधोग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सरंक्षक बाबूलाल गुप्ता सहित कई राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कबुल चंद पंवार ने उनको सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय व प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल व स्थानीय व्यपारियों का आभार व्यक्त किया है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…