अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद उत्तरक़ाशी में नेलांग बॉर्डर पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पागल नाला पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने 10करोड़ की लागत से बीआरओ द्वारा बनाये गए पुल का विधिवत शुभारंभ कर सेना को समर्पित किया है। पुल शुभारंभ के दौरान सेना, बीआरओ, आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे। इस पुल की लंबाई 65मीटर है,इस पुल के बनने से बॉर्डर का सफर आसान होगा।
हालांकि अभी 4पुलों का बनना बाकी है जिस पर कार्य चल रहा है। आपको बता दे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 9:45 बजे वर्चुअल माध्यम से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया है। उन्ही पुल में से नेलांग बॉर्डर पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह पुल सेना को समर्पित किया गया है। इस मौके पर गंगोत्री विधायक ने सेना, आईटीबीपी, बीआरओ के अधिकारी और जवानों के बधाई देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य पर आभार जताया है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…