मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में कड़ाकें की सर्दी होने से जन जीवन प्रभावित हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे व बीच बीच में धूप भी आती रही लेकिन शाम होते ही पूरी मसूरी को बादलों ने अपने आगोश में घेर लिया जिससे कड़ाके की सर्दी हो गई।
दोपहर बाद घना कोहरा व बादल आने से शाम को चार बजे ही अंधेरा हो गया। जिसके कारण शीत लहर चलने लगी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन पर्यटकों ने इस मौसम का पूरा आनंद लिया। कड़ाके की सर्दी होने से लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। लेकिन जो लोग बाइक आदि पर चल रहे हैं उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कडाके की सर्दी होने से पर्यटकों ने बाजार से गर्म कपड़े खरीदे व चाय की चुस्कियों सहित पकोड़ी आदि का आनंद लिया। दोपहर बाद इतना घना कोहरा था कि दुकानदारों को चार बजे ही लाइट जलानी पडी व वाहनों को लाइट खोल कर आना जाना पड़ा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…