रिपोर्ट – देवेंद्र बेलवाल
टिहरी/धनोल्टी : विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थल धनोल्टी एक ओर जहां अपनी प्राकृतिक सुंदरता व हरयाली के लिए जाना जाता है, वहीँ आज कूड़े का अंबार इसकी सुंदरता पर बट्टा लगाने का काम कर है। आपको बता दें कि धनोल्टी में कूड़ा निस्तारण का कार्य चिंतन सोसायटी द्वारा किया जाता था, लेकिन विगत दिनों से उक्त सोसायटी द्वारा कूड़ा उठाने का कार्य बंद कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ है और चारों तरफ बदबू फैल रही है।
बता दें की एक ओर जहां पर्यटन नगरी धनोल्टी की स्वच्छ व सुन्दर बनाने में स्थानीय जनता हर प्रयास करती आ रहे है। वहीँ कूडा निस्तारण सोसायटी द्वारा कूडा उठाना बंद होनी से जगह,-जगह कूड़ा के ढेर लगने से यहा की सुन्दरता पर ग्रहण लग रहा है।
पर्यटकों से गुलजार होने वाली पर्यटन नगरी धनोल्टी में चिंतन सोसायटी द्वारा कूड़ा उठाया जाता था। लेकिन सोसायटी द्वारा कूड़ा उठाने वाले वाहन को ही बंद करने से पर्यटन नगरी धनोल्टी में आम लोग जगह जगह कूड़े डाल रहे है। जिससे अब कूडे का अंबार लगने से सबसे जादा परेशानी होटलो व्यवास्या के लोगो की रही। साथ ही कूड़ा के ढेर में बंदरों का जमवाडा लग रहे हैं । जिससे पर्यटन नगरी धनोल्टी की सुन्दरता खराब होने से यहा पंहुच रही दूसरे पर्यटक तथा स्थानीय लोग मुंह फेर कर चलने को मजबूर है।
स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष राजपाल बेलवाल, ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल ने कहा कि इससे पहले चिंतन सोसायटी द्वारा कूडा उठाया जाता था। अब कूडा न उठाए जाने से नगरी की सुन्दरता की छावि घूमली हो रही है। जिस पर जिला पंचायत व पर्यटन विभागा कूडा निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
वहीँ मुख्य बात यह है कि स्वजल द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन उपल्बध करवाया गया था जो कि कई ब्लॉक मुख्यालय मे विगत 4 साल से धूल खा रहा है। जिससे व्यापारीयों व स्थानीय जनता मं भारी आकोश है।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…