देहरादून : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उत्तराखण्ड राज्य में 300 यूनिट मुफ्त बिजली दिये जाने सम्बन्धी बयान की आलोचना करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पैरासूट से देहरादून उतरकर मुफ्त बिजली का जुमला उछालकर राज्य में राजनीतिक अराजकता का माहौल बनाना चाहते है।
मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अन्य राज्यों में जाकर इस प्रकार की जुमलेबाजी कर रहे हैं। कोविड के दौरान जब केजरीवाल से दिल्ली के हालात नहीं संभल पा रहे थे, उस वक्त केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्थितियों को अपने नियंत्रण में लेकर हालात पर काबू पाया।
मंत्री ने आप पार्टी एवं केजरीवाल को नसीयत दी कि वह पहले दिल्ली की जनता से किये हुए अपने वादों की सूची को उठाकर देखें, फिर किसी दूसरे राज्य का रुख करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सकारात्मक राजनीति लोकतंत्र का आधार है परन्तु जुमलेबाजी कर अराजकता फैलाने वालों को राज्य की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहाँ कि उत्तराखंड में चुनाव फरवरी में है ऐसे में किसी राज्य के मुख्यमंत्री का यह कहना कि बिजली बिल मत दो, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आघात है ।इसे किसी भी हालात में बर्दाश्त नही किया जा सकता।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…