देहरादून : राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रवास कार्यक्रम मे मंत्री विधायक और सांसद शिरकत करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सरकार के मंत्रियों, सांसदों के संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रमों के समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक कार्यों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सरकार के मंत्रियों , सांसदों के प्रदेश भर में प्रवास एवं प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक प्रवास के समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन स्तर पर सभी मंत्री गणों , सांसदों एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों के प्रदेश भर में मंडल स्तर तक प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश एवं ज़िला स्तर पर भी प्रभारी शीघ्र नियुक्त होंगे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…