BJP मसूरी मंडल ने मंत्री सुबोध उनियाल को स्थानीय समस्याओं से संबंधित दिया ज्ञापन।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने प्रदेश के वन मंत्री एंव जिला प्रभारी सुबोध उनियाल को ज्ञापन देकर भिलाडू स्टेडियम का निर्माण शुरू करवाने, सीमांकन किए गये प्राइवेट स्टेटों की सूची का प्रकाशन करने, मसूरी से देहरादून से बडियारगढ, मसूरी से बडियार गढ व घनसाली, बस सेवा शुरू करने, मसूरी में तहसील बनाने व यूपीएसएमडीसी में पर्यटन विभाग की भूमि पर रोजगार परक उद्योग लगाने की मांग की है।
भाजपा मसूरी मंडल के महामंत्री कुशाल राणा एवं पालिका सभासद अरविंद सेमवाल ने मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल की ओर से मसूरी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए मसूरी के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के कबीना मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि मसूरी के भिलाडू में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है जिसमें वन विभाग से अनापत्ति अभी तक नहीं मिल पायी है। शीध्र ही वन विभाग से अनापत्ति लेकर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाय। ज्ञापन में कहा गया कि कि देहरादून से बडियार गढ तक उत्तराखंड परिवहन निगम की बस सेवा चलती थी जो वर्तमान में बंद हो गयी है उसे पुनः संचालित किया जाय व मसूरी से बडियार गढ़ व घनसाली के लिए बस सेवा शुरू की जाय। मांग की गई कि मसूरी में प्राइवेट की जिन 77 स्टेटों का सीमांकन हो चुका है उनकी सूची प्रकाशित की जाय ताकि संपत्ति स्वामियों को राहत मिल सके। वहीं मांग की गई कि मसूरी में तहसील खोली जाय। मसूरी पर्यटन नगरी है लेकिन आज तक यहां पर तहसील नहीं खोली गई जिस कारण यहां के निवासियों को राजस्व विभाग के कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता है। वहीं मांग की गई कि हाथी पांव स्थित यूपीएसएमडीसी की भूमि जिसे पर्यटन विभाग ने लिया है वह वर्षों से खाली पड़ी है उस पर रोजगार परक उद्योग या संस्थान खोला जाय ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। ज्ञापन पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वह शीघ्र मसूरी में एक बैठक रखेंगे व यहां की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

6 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

8 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago