अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अंतर्गत आने वाला मोटर मार्ग खतरे को को चुनौती दे रहा है।
एक तरफ कुशीया के पास वर्षाती दिनों से खस्ताहाल में चल रहा है दूसरी ओर सड़क पर बने खड्डों को भरने में विभाग खानापूर्ति कर रहा है।
लोक निर्माण विभाग बड़कोट और विभागीय ठेकेदारों के लिये यह मोटर मार्ग दुधारू गाय का काम कर रही है।
कुंवा कफनौल मोटर मार्ग लगातार सवालों के घेरे में है लेकिन विभाग और सिस्टम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा।
कुंवा कफनौल मोटर मार्ग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनीधि चाहे चैन की नींद सो रहे हों लेकिन इस मार्ग पर खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
मामले पर विभागीय अधिकारी किसी प्रकार का जोखिम लेने को राजी नहीं हैं।
कुंवा कफनौल मोटर मार्ग बदहाली पर जिला पंचायत सदस्य पुनम थपलियाल ने लोक निर्माण विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठायें हैं और मार्ग को दुरूस्थ करने की मांग की है।
कुंवा कफनौल मोटर मार्ग वजट से बहाल जरूर है लेकिन निर्माण कार्य से बदहाल है।
मार्ग पर चलने वाले वाहन स्वामीयों ने गहरी चिंता जाहिर की है,गाडी़ मालिक मनोज नौटियाल ने बताया कि मार्ग की हालात इतनी खस्ता हैं कि कभी कोई बडा़ हादसा हो सकता है।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…