मसूरी : नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग और कीन संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में कूड़ा निस्तारण की विस्तार से जानकारी ली व कूडा निस्तारण को लेकर दिशा निर्देशित किया गया। बताते चलें कि मसूरी शहर में प्रतिदिन 20 टन कूड़ा एकत्रित किया जाता है जिसे पूर्व में इस कूड़े को शीशम बाड़ा देहरादून भेजा जाता था लेकिन नगर निगम देहरादून द्वारा यहां पर कूड़ा डालने की मनाही के बाद मसूरी स्थित कूड़ा डंपिंग जोन में कूड़े के ढेर लग गए थे। इसी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बैठक आयोजित की गई इसमें तय किया गया कि प्रत्येक घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका द्वारा कीन संस्था की सहायता से घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से कूड़ा निस्तारण एक समस्या बना हुआ था उन्होंने बताया कि बैठक में तय किया गया कि फरवरी माह तक कूड़ा रिसाइकलिंग प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा जिससे कि मसूरी में कूड़ा निस्तारण की समस्या का समाधान हो पाएगा। कीन संस्था की प्रबंधक सुनीता कुंडले ने बताया कि कुछ समय से गीला और सूखा कूड़ा एकत्रित करने में काफी परेशानी हो रही है और थोड़ा डब्बे की जून में सभी कूड़े को एक साथ रखना पड़ रहा है जिस के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया है प्रत्येक घर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित किया जाए और ऐसा न करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाय। उन्होंने बताया कि मसूरी में प्रतिदिन 20 टन कूड़ा एकत्रित किया जाता है और पिछले काफी समय से इसके निस्तारण की समस्या बनी हुई थी जिसे पालिका अध्यक्ष के आदेश के बाद निस्तारित कर दिया गया है।
इस मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह, कीन संस्था की निदेशक सुनीता कुंडले, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, सुनील पंवार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…