मसूरी : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम सभा क्यारकुली में बिजली उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर यूपीसीएल मुख्य अभियंता सतीश चंद ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं का निस्तारण और निवारण आरईसी लगातार पूरा करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत करने के लिए टोलफ्री नंबर दिया गया है। जिसमें बिजली की हर समस्या की शिकायत कर सकते हैं। वहीं बिजली चोरी के नाम गोपनीय रखे जाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अभियंता सतीश चंद ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बिजली उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें बिजली विभाग से संबंधित उपभोक्ताओं को दिए गये अधिकारों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के महाप्रबंधक आरईसी अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तराखंड के सभी तेरह जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गये। कहा कि भारत सरकार की बहुत सी महत्वकांक्षी योजनाएं उत्तराखंड में चल रही हैं गत सात आठ सालों में भारत की बिजली व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन आया है इसमें गांव में बिजली पहुंचाने की बात हो या घर घर बिजली पहुंचाने की बात हो इसके साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करने के लिए बिजली महोत्सव के माध्यम से निराकरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का विकास सभी की सहभागिता से ही हो सकता है। इस कार्यक्रम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी मिलेगी। जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ने कहा कि गांव में बिजली महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमें नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बिजली बिजली से संबंधित अधिकारों के बारे में जानकारी मिलेगी ताकि उसका लाभ वह आगामी समय में उठा सके। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया कि बिजली महोत्सव के लिए उनके गांव का चयन किया गया।
इस मौके पर समाज सेवी राकेश रावत, आरईसी के अधीक्षण अभियतंता बीएमएस परमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी देवी, महाप्रबंधक आरईसी अरूण चतुर्वेंदी, प्रबंधक आरईसी असीम गुप्ता, भानू मित्तल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…