देवेन्द्र बेलवाल
टिहरी/धनौल्टी: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए मंजगांव में मैराथन दौड़, कबड्डी, अंताक्षरी प्राथमिक व जूनियर वर्ग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी, विशिष्ट अतिथि अनिल हटवाल व अध्यक्षता प्रधानाचार्य महावीर सिंह धनोला ने की। मैराथन दौड़ में सरस्वती शिशु मंदिर व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंजगांव के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जूनियर वर्ग मैराथन दौड़ में प्रथम राजमोहन कुमाई द्वितीय अक्षीत तृतीय आयुष। प्राथमिक वर्ग में प्रथम सोबित द्वितीय हार्दिक तृतीय आदर्श तथा बालिगा वर्ग में प्रथम पलक रमोला द्वितीय काजल व राधिका तृतीय राधिका कुमाई, अंताक्षरी में सरस्वती शिशु मंदिर मंजगांव प्रथम स्थान पर रहा, प्रतिभागियों को डॉ. सोनी ने मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में हुकुम सिंह कंडारी, सुमती डबरियाल, राकेश सिंह पंवार, उपासना, जान्हवी, काजल, कृष्णा, अंशु, अनुज, दिव्यांशु, दीपक, सिद्धर्ष, लक्की, अभिषेख, रितेश, अमित, मोहन, अर्जुन, सुभम आदि उपस्थित थे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…