विनय उनियाल
पीपलकोटी : टी.एच.डी.सी.इंडिया लि. अलकनंदापुरम पीपलकोटी कार्यालयों में 31 अक्टूबर 2022 से 06 नवम्बर 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ अधीशासी निदेशक (परियोजना) पीपलकोटी आर.एन. सिंह द्वारा किया गया।
एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए कर्मचारियों एवं परियोजना परिक्षेत्र के तीन विद्यालयों जूनियर हाई स्कूल सियासैण, रा.इ.कालेज छिनका (गमशाली), नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में सतर्कता के प्रति विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है। , यह सभी कार्यकम सतर्कता विभाग पीपलकोटी,की देख-रेख में संचालित किये जा रहे है।
कार्यक्रम आयोजन के दौरान महाप्रबंधक अनिरुद्ध विश्नोई, महाप्रबंधक वी.पी. रयाल अपर महाप्रबंधक, एच. के. त्यागी, पी.एस. रावत, अपर, के.पी. सिंह, अपर, जी.एस. बिष्ट, संदीप गुप्ता, उप-महाप्रबंधक (मा.स. एवं प्रशा.) एस.वी. प्रसाद, श्रीवास्तव, वरि. प्र. (मा.स. एवं प्रशा.) देवी प्रसाद भट्ट, वरि. प्रवन्धक (सतर्कता) उप प्रबंधक (जनसंपर्क) यतबीर सिंह चौहान सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपास्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…