मसूरी : मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इंटर स्कूल 9वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग की ओवर ऑल ट्राफी ओकग्रोव स्कूल ने जीती जबकि मसूरी पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
ओक ग्रोव के मैदान में आयोजित मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन प्रतियोगिता मे अंडर 12 बालिका में व्यक्तिगत चैंपियनशिप ओकग्रोव की रितबरा भारती ने व बालक वर्ग में भी ओकग्रोव के आशीष कुमार ने जीती। जूनियर वर्ग व्यक्तिगत चैपियनशिप बालक वर्ग में ओकग्रोव के अभय कुमार व बालिका में ओकग्रोव की मिमांसा विभूति ने जीती, सब जूनियर चैपियनशिप बालक वर्ग में ओकग्र्रोव के बिलाल व बालिका में ओकग्रोव की अंजलि यादव ने जीती। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, लॉग जंप, हाईजंपं, शार्टपुट, जैवलिन व डिस्कस थ्रो सहित रिले दौड, आयोजित की गई जिसमें बालक वर्ग अडर 12 में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, बालिका वर्ग में ओकग्रोव पहले व मानव भारती दूसरे, जूनियर वर्ग बालक में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, बालिका में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, सीनियर वर्ग बालक में ओकग्रोव पहले व एमपीएस दूसरे, बालिका में ओकग्रोव पहले व मानव भारती दूसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने अपने संबोधन में कहा कि खेल का अर्थ अनुशासन के साथ स्वस्थ्य शरीर होता है। जिन्होंने अनुशासन का पालन किया वह राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग करते हैं। उन्होंने खिलाडियों का आहवान किया कि जीत हार से अधिक महत्व प्रतिभाग का होता है इसलिए प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर एमएसएसए के अध्यक्ष ओकग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक केसरवानी ने कहा कि कोविड के दो सालों तक प्रतियोगिता आयोजित नहीं की गई लेकिन इस बार प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आठ स्कूल सदस्य है लेकिन तीन स्कूलों ओकग्रोव, मानव भारती व मसूरी पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया जिसमें करीब 120 से अधिक खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष सभी सदस्य स्कूलों के साथ ही आसपास के क्षे़त्र के स्कूलों को भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। उन्होंने प्रतियोगिता संपन्न करवाने के लिए सभी सदस्य स्कूलों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर एमएसएसए के सचिव ललित वर्मा, प्रताप पंवार, प्रियंका, शादाब आलम, प्रमोद कुमार, अभिषेक, आशिया, मिजान सिंह, वरूण रावत, शिवपाल सिंह, अजय रौछेला, आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…