CM पुष्कर ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत 10 विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 1.85 करोड़, विधानसभा क्षेत्र टिहरी में विभिन्न 6 निर्माण कार्यों हेतु 2.63 करोड़, विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के 3 निर्माण कार्यों हेतु 1.16 करोड़, तथा विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अधीन 5 निर्माण कार्यों हेतु 94.14 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
इसके साथ ही सीएम धामी ने कपकोट में सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल सौधारा के विकास तथा सरयू नदी के संरक्षण हेतु 98.71 लाख तथा बागेश्वर नगर पालिका के अन्तर्गत अग्निकुण्ड में सरयू नदी के पार्श्व पर हनुमान मन्दिर के समीप घाट निर्माण हेतु 99.33 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
CM पुष्कर सिंह धामी ने विकासखण्ड डोईवाला के अन्तर्गत सौंग नदी में राजीवनगर केशवपुरी बस्ती एवं सीपैट के नजदीक बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु 50 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के अन्तर्गत लाल पुल से राजीव नगर ब्रहमपुरी, बिन्दाल नदी में लगभग 700 मीटर पुश्ता निर्माण हेतु भी 50 लाख की धनराशि स्वीकृति की है।

विभिन्न सड़कों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की धनराशि।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत रूद्रपुर शहर में गाबा चौक से डीडी चौक तक मार्ग चौड़ीकरण हेतु 1.68 करोड़, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत मस्टखाल-उतिण्डा मार्ग के बन्दीला मार्ग से भरग्वाड़ी-दनिक बसाडी होते हुए कफोल मोटर मार्ग निर्माण हेतु 1.24 करोड़, विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी में नगर निगम काठगोदाम-हल्द्वानी क्षेत्र के अन्तर्गत सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु 42.57 लाख विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में मुन्नाखाल-किरौंड-बांठ मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 40.49 लाख, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के विकासखण्ड दुगड्डा में मंज्याडी-लड़ोली-कफल्डी पाली मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 96.98 लाख, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में थात से खैंट मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 29.24 लाख के साथ ही विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखण्ड देवाल में कलपट्आ से ग्वीला मोटर मार्ग निर्माण हेतु 18.80 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

 

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

1 day ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago