प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य थापली ने लगाये BJP पर गंभीर आरोप, कहा – जनता इनके भ्रम जाल से बाहर आये।

मसूरी : प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो विकास की बात करती है लेकिन दुर्भाग्य है कि जनता भाजपा की भ्रामक नीतियों में फंस चुकी है। भाजपा केवल हिंदू मुसलमानों को लड़ाकर राजनैतिक स्वार्थ साध रही है। उन्होंने जनता का आहवान किया कि वह भाजपा के भ्रम जाल से बाहर निकले।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा हिंदु मुसलमान का खेल कर सत्ता का सुख भोग रही है उन्हें विकास से कोई लेना देना नहीं है। जबकि कांग्रेस विकास की पार्टी है। लेकिन साथ ही अभी जो जनता खो रही है वह शीध्र जनता इसका संज्ञान लेगी व जनता का भाजपा से मोह भंग होगा। उन्होंने जनता का आहवान किया  िकवह हिदू मुसलमान के चक्कर में न पड़ अपने बच्चों के भविष्य व विकास की ओर अपना ध्यान करें। उन्होंने कहा कि अगर मसूरी विधानसभा की बात करें तो मसूरी विधानसभा से तीसरी बार चुनाव जीते गणेश जोशी कोई कार्य नहीं कर रहे जो समस्यायें पूर्व में थी वह आज भी जस की तस है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब पुरूकुल से मसूरी रोपवे का शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत अक्टूबर 2016 में किया था व पैसा भी दिया था। उसके बाद भाजपा की सरकार आने पर भाजपा के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इसका दूसरी बार 6 मार्च 2018 में  शिलान्यास किया। वहीं दूसरी ओर पुरूकल से भिरतली प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क बन रही है जिसको गोदावरी थापली ने जिला पंचायत सदस्य रहते स्वीकृत कराई थी जिसका शिलान्यास 2016 में किया फिर गणेश जोशी विधायक बने उन्होंने 2017 में उसका शिलान्यास किया और अब 19 अक्टूबर को फिर शिलान्यास कर दिया। जो कार्य कांग्रेस ने स्वीकृत किए उन्ही का शिलान्यास बार बार किया जा रहा है व जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा के भ्रामक कार्यों का विरोध करती है लेकिन यह मीडिया में नहीं आ पाता। जिससे जनता को इनके कारनामें पता नहीं चल पाते। इस मौके पर कांग्रेस के जिला महामंत्री अमित गुप्ता, नागेद्र उनियाल भी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

22 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

23 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago