विनय उनियाल
गोपेश्वर : शुक्रवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने 18 किलोमीटर की दुर्गम खडी चढाई पैदल तय करते हुए जिले के सबसे दूरस्थ गांव डुमक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुदूरवर्ती गांव किमाणा, कलगोठ और डुमक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के दूरस्थ क्षेत्र कलगोठ,डुमक गांव पहुंचने पर ग्रामीण खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने डीएम का फूल मालाओं भव्य स्वागत करते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
जिलाधिकारी ने कलगोठ गांव पंहुच कर एएनएम सेंटर, प्राथमिक विद्यालय कलगोठ का निरीक्षण किया। कलगोठ में चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुनी। कलगोठ ग्राम प्रधान बीरा देवी एवं समस्त ग्रामवासियों ने दूरस्थ गांव में पहली बार किसी डीएम के पहुंचने पर खुशी व्यक्त करते हुए डीएम का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज दूरस्थ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की आश जगी है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याएं रखी। जिसमें सैंजी लगा कुजौ-मैकोट मोटर मार्ग के किमी 22 व 24 में समरेखण विवाद को दूर करने, प्रधानाचार्य के रिक्त पद पर तैनाती और स्कूल में प्रयोगशाला निर्माण, फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड आदि समस्या रखी। डीएम ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…