पूर्व CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी रिस्पना के उदगम स्थल पर पूजा कर किया रिस्पना अभियान का शुभारंभ।

मसूरी : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवभूमि विकास संस्थान के तत्वाधान में आयोजित मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान का शुभारंभ मसूरी टिहरी बाईपास रोड एनएच 707ए वुड स्टॉक स्कूल के समीप रिस्पना नदी के उदगम स्थल पर जाकर जल स्रोत की पूजा अर्चना की व उदगम स्थल पर पौधा रोपण करने के साथ ही स्रोत की सफाई भी की।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का सपना है कि रिस्पना नदी जो आज सूख गई है वह फिर से अपने पुराने स्वरूप में आये, जिसके तहत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण भी किया गया था। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री ने देव भूमि विकास संस्थान केे मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के तहत मसूरी आकर रिस्पना नदी के उदगम स्थल पहुच कर स्रोत की पूजा अर्चना की व वहां की साफ सफाई करने के साथ वृक्षारोपण भी किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 25 सितंबर की बैठक में तय किया गया था कि एक बार फिर रिस्पना अभियान को शुरू किया जाय जिसके लिए ईगासपर्व को चुना गया। क्योे कि यह पर्व देवउत्थान का पवित्र दिन है। मसूरी आकर इसका प्रतीकात्मक शुभारभ करेंगे व जनता के साथ मिलकर इस अभियान को शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक युग में कई नदियों का पुनरूत्थान हुआ है इसलिए इसके सौंग बांध से भी पानी लिया जा सकता है। ताकि रिस्पना सदा की तरह बहती दिखे। यह केवल नदी को जीवित करने का अभियान नहीं बल्कि इससे पूरा ईको सिस्टम के लिए यह जरूरी है। उन्होंने ब्रिटिश काल के नाम बदलने के सवाल पर कहा कि वे नाम बदले जाने चाहिए जो गुलामी के प्रतीक है लेकिन जिन्होंने भारत के विकास के लिए कार्य किया उनका स्मरण किया जाना चाहिए। अगर हम कर्नल कॉटले की बात करें तो उन्होंने गंग नहर बना कर देश की 45 प्रतिशत क्षेत्र को उर्वरा बनाया बनाया जो देश की खाद्यान आपूर्ति कर रहे हैं। देश को अन्नपूर्णा बनाने में उनके सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता। दुनिया में भी जो देश आजाद हुए उन्होंने अपने यहां तभी वो नाम बदले जिन्होंने अत्याचार किए। इस मौके पर उन्होंने मौजूद लोगों से संकल्प करवाया कि वह रिस्पना नदी को पुनर्जीवित करने में अपना सहयोग करेगे। इसके लिए जहां जन सहभागिता जरूरी है वहीं सरकार का सहयोग भी जरूरी है। इस मौके आहवान किया कि जब भी जिसको समय मिले वह इस अभियान में सहयोग करे।

इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर चद्रकला सयाना, नर्मदा नेगी, सभासद अरविंद सेमवाल, विजय रमोला, मुकेश धनाई, विजय बिंदवाल, राकेश ठाकुर, दर्शन रावत,शिव प्रसाद मंमगाई, संजय, राजकुमार पुरोहित, मनोहर सिंह रावत, डा. नरेंद्र सिंह, सोमेशवर रावत, सहित बड़ी संख्या में देहराूदन से देवभूमि विकास संस्थान के सदस्य व मसूरी भाजपा मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts