देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 जिलों और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 70 विधानसभाओं का 25 जुलाई से प्रवास करेंगे। व सभी मंत्रीगण 252 मंडलों में संवाद कर जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि चिन्तन शिविर में लिए गए निर्णय और तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष,मंत्री,पदाधिकारी जिलों में प्रवास कर जन संवाद कर लोगो की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रवास का कार्यक्रम 25 जुलाई से 24अगस्त तक होगा। इसी दौरान मंत्री और विधायक भी प्रवास कार्यक्रम के दौरान जन संवाद करेंगे। वहीं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी,सातों मोर्चो के पदाधिकारी भी प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रमों में भी वह शरीक होंगे। जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को इस बारे में जानकारी मुहैया करा दी गयी है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…