मसूरी : भवन निर्माण मजदूर संघ का 31वां वार्षिक सम्मेलन हंगामें के साथ संपन्न हो गया। वार्षिक सम्मेलन में सदस्यों ने अध्यक्ष से भवन निर्माण मजदूरों के लिए जनहित की योजनाओं के बारे में जानकारी ली व उनके कार्यकाल की उपलब्धि पूछी तो वह किसी भी सवाल का उत्तर नहीं दे पाये व सदन छोड़ कर चले गये। न ही गत कार्यकारणी ने आय व्यय का ब्योरा दिया जिस पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया व कहा कि अध्यक्ष ने भवन निर्माण मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिला पाये व उनका अहित किया।
अंत में चुनाव अधिकारियों देवी गोदियाल एवं आरपी बडोनी ने सदस्यों के अनुरोध पर 21 सदस्यीय कार्यकारणी सदस्यों का गठन किया जिसमें किशोर कुमार, सत्य नारायण, चांद खान, सलीम अहमद, यूसुफ खान, मांगे राम, नौशाद अहमद, अन्सार अहमद, कलीम अहमद, इसरार अहमद, सरीफ अहमद, असलम खान, राकेश ठाकुर, राजू धीमान, सुधीर डोभाल, वीरेंद्र रावत, भोला राम, सुभाम अहमद, सुनील राव, सुरेंद्र चौहान, अबुल सुल्तान शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…