देहरादून : भीमावाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व सर्च ऑपरेशन में जुट गए।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 05 नवंबर 2022 कोतवाली विकासनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि भीमावाला के करीब एक कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिर गयी है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से हेड कांस्टेबल सुरेश तोमर के हमराह रेस्क्यू टीम मय राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन टीम द्वारा कार को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कार सवार दो युवकों में से एक युवक जसविंदर सैनी को बाहर निकालने के बाद दूसरे युवक राशिद को निकालने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों युवक हरियाणा के यमुना नगर निवासी थे व नाव घाट स्थित निर्माणाधीन यमुना पुल खारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…