ब्यूरो रिपोर्ट – सुनील सजवाण
उत्तरकाशी : मुख्यालय उत्तरकाशी के लदाडी विकास भवन मे चल रही आदर्श रामलीला समिती के सौजन्य से रामलीला के नवम दिवस मे सीता हरण की लीला को देखने अपार जनसमुह उमड पडा। रामलीला मंचन मे पंचवटी मे मामा मारीच छली मृग बन कर आते हैं वंही सीता जी के अनुरोध पर भगवान राम छ्ली स्वर्ण मृग को पकडने के लिए वन मे चले जाते है जंहा मौका पाकर मायावी मारीच लक्ष्मण को भी अपने पास बुला लेता है और लंका नरेश रावण छली साधु का वेश धारण जटायु का वध कर मां जानकी का हरण कर लेता है।
विकास भवन लदाडी उत्तरकाशी मे चल रही रामलीला मंचन मे नवम दिवस मे सीताहरण लीला मे बातौर मुख्य अतिथी गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान व नगर पालिका परिषद उत्तरकशी के अध्यक्ष रमेश सेमवाल मौजुद रहे।
सीता हरण की लीला राम के अभिनय के साथ सभी कलाकारो का अभिनय इतना अद्वभुत था की उपस्थित जनसेलाब लीला के दर्शन के साथ साथ भावविभोर हो गया।
इस वर्ष विकास भवन की इस रामलीला मे राम का अभिनय अनुभवी कलाकार व सुमधुर कण्ठ के धनी अनिल नौटियाल कर रहे हैं जो भाष्कर प्रयाग भटवाड़ी के निवासी हैं व कई वर्षो से उत्तराखण्ड के कई स्थानो पर रामलीला मंचन मे राम का अभिनय कर चुके है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…