अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : पुरोला थाना पुलिस को तीन माह से गायब युवती के शव का कंकाल मिला,नौगांव से लापता युवती का कंकाल मिलने के बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने नौगांव चौकी पर जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अगर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जाता, तो युवती की जान बचाई जा सकती थी।
नौगांव चौकी का घेराव करते परिजन और स्थानीय लोग।
गत तीन माह पूर्व नौगांव से बागपत हरियाणा निवासी सोमदेव पुत्र एलम चंद ने नगर पंचायत नौगांव से अपनी भतीजी को अगवा किया था। जिसकी लिखित तहरीर पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा सही खोजबीन शुरू नहीं की गई, कल गिरफ्तार आरोपी मौसा सोमदेव की निशानदेही पर देर शाम युवती के शव का कंकाल नैनबाग के जंगलों से बरामद किया गया। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी। लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर देहरादून यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और तत्कालीन थानाध्यक्ष/चौकी इंचार्ज खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि समय रहते अगर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जाता तो युवती की जान बचाई जा सकती थी।
पुरोला थानाध्ध्यक्ष कोमल सिहं रावत ने बताया कि आरोपी लबें समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तार आरोपी मौसा के निशानदेही पर शव बरामद कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…