अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज की ओर से उत्तरकाशी में विभिन्न जगहों पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया जा रहा है।
इस पुनीत कार्य को उत्तरकाशी में अंजाम दे रहे हैं उत्तराखंड गंगा विचार मंच के प्रांत संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट।
लोकेन्द्रसिंह बिष्ट के अथक प्रयासों से रुद्राक्ष की तीन वाटिकायें अस्तित्व में आ चुकी हैं जबकि एक पर कार्य चल रहा है।
अभी हाल ही में आइटीबीपी के सहायक कमांडेंट रवि कुमार भारद्वाज के साथ लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने स्वामी चेतन महाराज, स्वामी देव आत्मानंद के नेतृत्व में आइटीबीपी की 35वीं वाहिनी महीडांडा कैंप परिसर में रुद्राक्ष के 600 पौधों का रोपण किया। साथ ही जवानों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया और लगाए गए पौधों की रक्षा की शपथ ली गई।
आइटीबीपी 35वीं वाहिनी महीडांडा के कैंप परिसर में आयोजित कर्यक्रम में उत्तराखंड गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परमार्थ निकेतन की ओर से पूरे प्रदेश में 75 हजार रूद्राक्ष के पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उत्तरकाशी की विभिन्न संस्थाओं की ओर से नौ हजार पौधों की डिमांड रखी गई थी, जिसके क्रम में परमार्थ निकेतन की ओर से 2700 पौध उपलब्ध करा दी गई है। जिसमें से एनआईएम को 600, आईटीबीबी महिडांडा को 600, बीआरओ 210, उत्तराखंड जल विद्युत निगम 600,
पुलिस लाइन ज्ञानसू को 150 को रूद्राक्ष के पौधे वितरित कर दिए हैं।
बिष्ट ने कहा कि रूद्राक्ष का अलग धार्मिक और आर्थिक महत्व है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तरकाशी में रूद्राक्ष के पेड़ों से पर्यावरण महक उठेगा।
उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज की ओर से उत्तरकाशी जिले के लिए 3 हजार रूद्राक्ष की पौध उपलब्ध कराई गई है।।
लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रुद्राक्ष की पौध उन्हीं संस्थानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं जो इनके रोपण के साथ साथ संरक्षण की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…