देहरादून : प्रिंस चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हर्बल फाउंडेशन एवं अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निशुल्क दिव्यांग पुर्नवास शिविर का उद्घाटन प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस शिविर में दिव्यांगों के लिए कृत्रिम हाथ, पैर, व्हील चैयर, बैशाखी आदि निशुल्क प्रदान किये जा रहे हैं। सरकार का दायित्व है कि हर व्यक्ति का भला हो, हर व्यक्ति को न्याय मिले। यही सोच तो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र का आधार है। हमारा प्रयास होगा कि दिव्यांगजनों को कौशल विकास की ओर रोजगार की योजनाओं के साथ जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को दिये गये उपकरण उनके जीवन की कई मुश्किलों को कम करेगा। उन्होंने कहा कि यह उपकरण दिव्यांगजनों के बुलंद हौसलों के मात्र सहयोगी भर हैं, असल शक्ति तो आपका धैर्य, सामर्थ्य एवं मानस है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…