5000मीटर दौड़ में पूर्व सैनिक रामकृष्ण बडोनी ने मारी बाजी, बधाई देने वालों का लगा तांता।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राजधानी देहरादून में आयोजित “नेशनल मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप” 2022 में पूर्व सैनिक (उत्तरकाशी) बड़कोट सिडक निवासी रामकृष्ण बडोनी ने 5000 मीटर दौड़ में लगातार दूसरी बार बाजी मारी।

परेड ग्राउंड देहरादून में आज आयोजित “नेशनल मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप” 2022 में 5000 मीटर दौड़ में बड़कोट सिडक निवासी रामकृष्ण बडोनी ने लगातार दूसरी बार यह चैंपियनशिप अपनी नाम की। पूर्व सैनिक व बड़कोट नगर पंचायत के पूर्व सभासद रह चूके 73 वर्षीय रामकृष्ण बडोनी ने चैंपियन शिप जितने के बाद कहा कि हार के बाद ही जीत है, साथी हार से मत घबराना। इस जीत के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है यमुनोत्री विधानसभा के विधायक संजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसोदा राणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अतोल रावत सहित ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने बडोनी के प्रदर्शन पर बधाई देते हुए इन से सिख लेने की बात भी है।
पूर्व सैनिक बडोनी को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, पूर्व विधायक केदार रावत, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष अतोल सिहं रावत, पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, ब्लाक प्रमुख सरोज पंवार,विजयपाल रावत,शास्त्री राजेद्र सेमवाल सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

24 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

1 day ago