मसूरी : मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन ने उत्तराखंड में आटोमैटिक वाहन फिटनेस की मशीन लगाने के निर्णय का विरोध किया है व कहा कि जब देश में अभी कहीं नहीं है तो उत्तराखंड में इस मशीन लगाने की जल्दबाजी क्यों की जा रही है।
इस मौके पर मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के महासचिव सुदंर सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड में आटोमैंटिक फिटनेस मशीन लगाने का पूरा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश में अभी कहीं नहीं लगी केवल केंद्रीय परिवहनमंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में कहा है तो उत्तराखं डमें इसे लगाने की जल्द बाजी क्यों की जा रही है। जब देश में लगेगी तो यहां भी लगे उसका विरोध नहीं है लेकिन अभी किसी भी राज्य में यह योजना लागू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आटोमेटिक फिटनेस मशीन लगने से अगर मशीन में जाने से अनफिट हो गयी तो उसका पूरा पैसा दुबारा लिया जायेगा। उन्होंनेे कहाकि इस संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री से उनकी बात हुई है उन्होंने देहरादून बुलाया है जहां पर इसका विरोध किया जायेगा अगर उसके बाद भी नहीं माने तो पूरे प्रदेश में इसके विरोध में आंदोलन चलाया जायेगा।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…