विनय उनियाल
बद्रीनाथ : उत्तराखंड कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।कांग्रेसी नेताओं ने बद्रीनाथ धाम पहुंच भगवान बदरी विशाल के दर्शन आशीर्वाद लेकर शुरू की यात्रा। देश के पहले सीमांत सरहदी गांव माणा से शुरू हुई भारत जोड़ी यात्रा,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।
दरअसल कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का 7 सितम्बर से आगाज हुआ है। 3570 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी
इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी द्वारा एक तरफ एकता का संदेश दिया जाएगा तो दूसरी तरफ 2024 के लोकसभा चुनाव की राजनीतिक बिसात भी बिछाई जा रही है।
देश के जिन प्रदेशों में यह यात्रा नहीं गुजर रही है वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे यह लोग “अतिथि यात्री” होंगे और जिन प्रदेशों से यह यात्रा गुजरेगी उनमें से भी 100-100 लोग यात्रा में शामिल होंगे। यह लोग “प्रदेश यात्री” कहलाएंगे। एक समय में केवल 300 पदयात्री ही यात्रा में शामिल हो सकेंगे।भारत की एकता का उत्सव एवं आशा का त्यौहार है जिसमें भारत के सभी लोग भाग ले सकते हैं। यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानताओं के विरुद्ध शुरू की जा रही है।
देहरादून : उत्तराखण्ड फिल्म टेलीविजन एण्ड रेडियो एसोसिएशन उफतारा ने वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिलवाल को…
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…