विनय उनियाल
जोशीमठ : जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर सीमा सड़क संगठन द्वारा गड्ढे भरने तथा डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो एक माह के भीतर सड़क पर पूरा डामरीकरण हो जाएगा।
दरअसल जोशीमठ औली मोटर मार्ग पहले लोक निर्माण विभाग के पास थी। लेकिन मोटर मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुये शासन द्वारा इस मोटर मार्ग को सीमा सड़क संगठन को हस्तांतरित किया गया। जिसके बाद अब सीमा सड़क संगठन द्वारा जोशीमठ औली मोटर मार्ग को अब दूरस्थ करने की चुनौती होगी। दिसम्बर माह से औली मे बर्फबारी शुरू हो जाती है। जिससे वाहन सड़क पर ही फंस जाते है। जिससे वाहनो से औली जाने वाले पर्यटकों तथा स्थानीय लोगो को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर कार्य शुरू हो गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक माह के भीतर पूरी सड़क पर डामरीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।
| कमांडर सीमा सड़क संगठन कर्नल मनीष कपिल जोशीमठ औली मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शरू कर दिया गया है। अगर मौसम ने साथ दिया तो एक माह मैं मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। |
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…