मसूरी : शिवा स्पोर्टस क्लब के तत्वाधान में आयोजित मनोज राणा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल ठाकुरी क्लब देहरादून ने पेनाल्टी स्टॉक में नव चेतन क्लब को 3-0 से हराकर जीत कर ट्राफी कब्जाई।
सीएसटी हैप्पी वैली के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय मनोज राणा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में मसूरी व देहरादून की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नव चेतन मसूरी व ठाकुरी क्लब देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया व पूरे मैच में किसी भी टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। अंत में पेनाल्टी स्टॉक के माध्यम से मैच का निर्णय निकला जिसमें ठाकुरी क्लब ने नव चेतन को 3-0 से हराकर ट्राफी कब्जाई। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि अजय हांडा सहित अतिविशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष व अतिथियों ने विजेताओं सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
इस मौके पर एमएसए के पूर्व अध्यक्ष बीएस नेगी, मोहन पेटवाल, सतीश ढौडियाल, मेघ सिंह कंडारी, आकाश ग्रोवर, सेमुअलचंद्र, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…