मसूरी : नगर पालिका सभासद गीता कुमांई ने जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने वार्ड में कैमरे लगवा कर अपने वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करने हेतु एक नई पहल की। ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पालिका सभासद गीता कुमाई ने बताया कि हमारा पहाड़ नशे और अपराधिक गतिविधियों की ओर निरंतर अग्रसर हो रहा है जिसके लिए पुलिस के सहयोग से समय-समय पर ड्राइव की जा रही है। उन्होंने बताया कि नशे, चोरी व शरारती तत्वों द्वारा हुड़दंग के कारण समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बना रहता है साथ ही ऐसी कई अपराधिक गतिविधियां बढ़ने लग गई हैं जिस पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे चिन्हित स्थलों पर कैमरा लगाने की नितांत आवश्यकता है। किंतु पालिका, पुलिस व प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। लेकिन जनमानस की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपने निजी संसाधनों से अपने वार्ड नबंर 8 में कैमरे लगवाए गए है और इसी के साथ साथ वह निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड की जनता को सूचित कर दिया गया है कि सभी संबंधित स्थलों पर यह कार्यवाही उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया जो समय-समय पर समस्याओं के निस्तारण हेतु चिन्हित स्थलों पर पुलिस पेट्रोलिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करते हैं। सभासद गीता कुमांई ने कहा कि पिछली बार बैठक में जिलाधिकारी से भी अनुरोध किया गया था कि पुलिस विभाग में मैन फोर्स को बढ़ाया जाए। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया था। इससे निश्चित ही शहर में बढ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…