मसूरी : मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में उत्तराखण्ड स्टेट कैरम एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित प्रथम मसूरी ओपन कैरम प्रतियोगिता के सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले देहरादून के खिलाड़ियों ने जीत कर अपनी बादशाहत कायम की।
कुलड़ी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता में मसूरी, देहरादून व हरिद्वार के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर सिटिजंस के सिंगल्स का मुकाबला देहरादून के गणेश थापा व प्रमोद वर्सूवाल के बीच खेला गया जिसमें गणेश थापा विजेता बने। सीनियर सिटीजंस डबल्स मुकाबले के फाइनल में देहरादून के जगजीत सिंह व प्रमोद वर्सूवाल की जोड़ी ने सीएस भट्ट व गणेश थापा को पराजित किया। वेटरन डबल्स के फाइनल मुकाबले में केएस नेगी व रईस अहमद की जोड़ी ने एसपी ममगाईं व हसन मंसूर को पराजित किया। मेंस सिंगल्स ओपन का फाइनल मुकाबला राकेश राणा ने जीता। उन्होंने फाइलन में वसीम को पराजित किया। मेंस ओपन डबल्स के फाइनल मैच में वसीम व शानू की जोड़ी ने राकेश राणा व आरिफ को पराजित किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पालिका सभासद गीता कुमाईं तथा उत्तराखण्ड स्टेट कैरम एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व तकनीकी विशेषज्ञ अनिल कुमार गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किये।
इस मौके पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह खरकाई, महासचिव सौरभ सोनकर, सुरेश गोयल, अनुज तायल, रफीक अहमद, बिजेंद्र पुण्डीर, सुनील सिलवाल, भरत कुमाईं, प्रताप कण्डारी, समीर रैणा, यश जैन आदि उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…