देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की धूम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधान सभा भवन भराड़ीसैंण में रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 9 नवंबर को भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।
अपने तीन दिवसीय जनपद चमोली के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 8 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष सड़क मार्ग से विधानसभा भवन भराड़ीसैंण पहुंचेंगी जहां वो राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा भवन में व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगी। स्थापना दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराडीसैंण में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगें। बड़ी परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। अपने इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष 10 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगी।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…