देहरादून : बुधवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु से सभी जनपदों से सीडीओ के साथ बैठक की। मुख्य विकास अधिकारियों ने अपने एक्सपीरियंस और सुझाव शेयर किए।
मुख्य सचिव ने कहा कि पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ रिफॉर्म्स पर फोकस किया जाना चाहिए। काम करते हुए उत्साह में कमी नहीं लानी चाहिए। कोई भी काम आपके लिए छोटा हो सकता है, पर उस जरूरतमंद के बारे में सोचिए जिसकी एक छोटी सी सहायता से उसका जीवन बदल जायेगा।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों से अपनी सेवा के दौरान के अनुभव एवं सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें लगातार आयोजित की जानी चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान बनाते समय सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य के साथ प्लान तैयार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाई जानी चाहिए, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार भी उपस्थित रही।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…