विनय उनियाल
गैरसैंण : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण आज राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में शामिल होने भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची। इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने सभा मंडप सहित भवन के विभिन्न कक्षों का मुआयना किया। विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही 9 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियो को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष अपने जनपद चमोली के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंची हैं।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…