ब्यूरो रिपोर्ट – विनय उनियाल
हरिद्वार : कार्तिक पूर्णिमा पर देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र को 9 जोन एवं 33 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व जाम से निपटने के इंतजाम किए थे। कार्तिक पूर्णिमा पर चन्द्र ग्रहण होने से बने विशेष ज्योतिषीय संयोग के चलते देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे और हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान व दान पुण्य कर परिवारों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा स्नान वर्ष का अंतिम बड़ा स्नान पर्व होता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होने के साथ चन्द्र ग्रहण होने के चलते बने विशेष ज्योतिषीय संयोग का लाभ उठाने के लिए स्नान पर्व से एक दिन पूर्व ही लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुचे गए थे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तिल व तिल से बनी वस्तुओं का दान भी किया। स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय व एसएसपी अजय सिंह हरकी पैड़ी सहित पूरे मेला क्षेत्र के सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…