देहरादून : प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 9 नवंबर, 2000 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में वर्षों से चली आ रही पृथक राज्य की मांग को जनभावनाओं के अनुरूप पूर्ण किया गया। उसके पश्चात प्रदेश को संवारने और विकसित करने का काम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास का जो भी काम हुआ है, वह इस बात का प्रमाण है कि अब पहाड़ का पानी और जवानी, दोनों यहां के काम आ रहे हैं।
उन्होने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रकृति की गोद में बसा यह राज्य यूं ही विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे ऐसी हम कामना करते हैं।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…