खेल मंत्री रेखा आर्या U-19 कुमाऊं कप के फाइनल मैच में की शिरकत, खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

हल्द्वानी : प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या मंगलवार को नैनीताल जनपद स्थित कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड चकलुआ पहुंची जहाँ पर उन्होंने U-19 कुमाऊं कप के फाइनल मैच में शिरकत किया। यह अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 28 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ जिसका की आज फाइनल मैच के बाद समापन हुआ।इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें दो टीम हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी (काशीपुर) और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी (हल्द्वानी) फाइनल में पहुंची। खेल मंत्री ने कहा कि दोनों ही टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन मैच खेला। उन्होंने कहा कि खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये हम खुद को फिट रखने के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने सभी से अपने जीवन में खेल की तरह अनुसाशन अपनाने की बात कही। साथ ही कहा कि सभी माता पिता को अपने बच्चों को शिक्षा के साथ खेल के प्रति भी आगे बढ़ाने का हौसला प्रदान करें।

खेले गए फाइनल मैच में हाइलैंडर क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को तीन विकेट से हराया। वही इस टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन सिद्धार्थ नारायण सिंह, बेस्ट बॉलर अजय यादव, बेस्ट विकेट कीपर नीरज पनेरू और प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट चारु जोशी रहे। इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता प्रकाश रावत, आयोजक मनोज पंत, साजिद खान, जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दकी, बाल विकास अधिकारी व्योमा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, युवा कल्याण अधिकारी डी. एन. काण्डपाल सहित खिलाडी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

12 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

13 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago