मेरठ : आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में गंगानगर के समीप अवस्थित अम्हेड़ा गाँव में निर्माणाधीन भगवान शंकर आश्रम परिसर प्रांगण में आज कार्तिक पूर्णिमा उत्सव अत्यंत धूमधाम से सम्पन्न हुआ। चंद्रग्रहण के सूतक काल में विशिष्ट वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर दिव्य अग्निहोत्र और भव्य पुष्पार्चन के साथ भगवान की स्तुति की गई। आर्यम समुदाय में प्रविष्ट 41 संयोगियों ने नवदीक्षा ली जबकि 21 को मंत्र दीक्षा प्रदान की गई।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि न्यास के प्रमुख और आश्रम के कुलप्रमुख जगतगुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के सानिध्य और दिशा निर्देश में समस्त कार्य पूर्ण शांति और ईश्वरीय अनुभूति के साथ सम्पन्न हुए। असंख्य कमल पुष्पों और दुर्लभ हवन सामग्री के संयोजन से आज का समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में देश विदेश से लगभग 600 व्यक्तियों ने भाग लिया।
गुरुदेव श्री आर्यम जी ने कहा कि आज ही के दिन एक दिव्य आत्मा इस धरती पर अवतरित हुई थीं जिन्हें हम गुरु नानक देव जी के नाम से जानते हैं। नानक जी की शिक्षाएँ सैंकड़ों वर्षों के उपरांत आज भी प्रासंगिक हैं। उनके कालजयी संदेश आज भी हमें प्रेम , मानवता और भाईचारे का संदेश प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के आयोजन में माँ यामिनी श्री, शालिनी श्री, कल्याणी श्री, हर्षु शर्मा, अश्वनी कुमार, रवि कुमार, सुनील आर्य, जीतेश आर्य, नवीन कुमार, वरुण भारद्वाज , कपिल आदि का सहयोग रहा।
देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…