उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में किया गया भव्य रैतिक परेड़ का आयोजन।

विनय उनियाल

चमोली : उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्षगांठ के शुभअवसर पर आज 09 नवम्बर 2022 को राज्य की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण विधानसभा भवन, भराडीसैण जनपद चमोली में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस व आईटीबीपी की रैतिक परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया और भव्य रैतिक परेड की सराहना की गयी। रैतिक परेड़ की फर्स्ट कमांडर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह रहीं। जिन्होनें अपनी बुलंद आवाज एवं बेहतर कमांड से उपस्थित जनों का ध्यान खींचा।
विभिन्न स्कूल-कॉलेज व संस्थानों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री द्वारा चारधाम यात्रा/हेमकुण्ड साहिब यात्रा में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से यात्रा के सफल संचालन में अपना शत प्रतिशत योगदान देने वाले 04 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी, पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव स्वरुप , जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल, पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद कुमार शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहें।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts