अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने समान नागरिक संहिता के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर गुरुवार को लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह पुरोला में आम नागरिकों के साथ परिचर्चा की और उनके सुझाव लिए। परिचर्चा के दौरान उपस्थित प्रबुद्वजनों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं द्वारा समिति को अपने-अपने सुझाव दिए।
समिति के पूर्व मुख्य सचिव /सदस्य शत्रुघन सिंह, डा.सुरेखा डंगवाल, समाजसेवी डा.मनु गौड़ ने बताया कि समिति राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी दे रही है और जनता के सुझाव प्राप्त कर रही है। समिति पूरे राज्य में भ्रमण कर आम लोगों से विशेषतौर पर महिलाओं और युवाओं से परिचर्चा करते हुए विवाह, संरक्षण, तलाक, गोद लेना, संपत्ति का अधिकार आदि विषयों पर सभी के विचार और सुझाव एकत्रित किए। ताकि सभी की अनुकूलता के हिसाब से समान कानून तैयार हो और आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिले।
परिचर्चा के दौरान गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों द्वारा स्थानीय परम्पराओं को देखते हुए कई अहम सुझाव दिए। जिसमें महिलाओं एवं पुरूषों के बराबर का अधिकार की भागेदारी, बहुपति प्रथा, लिविंग रिलेशनशिप, बालक, बालिका की विवाह की उम्र बराबर रखने समेत कई अधिकारों के बारे में अपने सुझाव दिए।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…