देहरादून : शुक्रवार को कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में नवनिर्मित ओवरहेड टेंक के लोकार्पण कार्यक्रम सहित सड़क, शिविर, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने अधिकारियों को कैंट क्षेत्र में सड़कों, सीवरेज ट्रीटमेंट सहित सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे योजना के माध्यम से वित्तीय स्वीकृति लेकर कार्य किया जा सकता है। गढ़ी चौक से डाकरा तक सड़क का पुर्ननिर्माण कार्य करने पर भी मंत्री ने सीईओ को निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि जल्द ही गढ़ी कैंट में ओवरहेड टेंक का लोकार्पण किया जाऐगा ताकि गढ़ी कैंट क्षेत्र में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
इस अवसर पर छावनी परिषद के सीईओ अभिनव सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र कौर सौंधी, पूर्व सभासद मधु खत्री, मनोज क्षेत्री, नीतू बिष्ट सहित जलनिगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…