मसूरी : आम आदमी पार्टी मसूरी ने शहीद स्थल पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल के बयान के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। वहीं मांग की कि भाजपा प्रवक्ता प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
शहीद स्थल पर धरना प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल ने अपने एक बयान में उत्तराखंड की जनता को भिखारी कहा जो कि बहुत ही शर्मनाक है आम आदमी पार्टी उनके इस बयान का कड़े शब्दों से निंदा की, वहीं मांग की कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रवक्ता उत्तराखंड के सम्मानित देव तुल्य जनता से माफी मांगे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी मसूरी के अध्यक्ष सुधीर डोभाल, दीपेंद्र भंडारी, संगठन मंत्री सुमित दयाल, सुनील सिंह सचिव विधानसभा, दीपेंद्र भंडारी, शबाना खान, श्याम बोरा, कमला थापा, रवि कारगी, एवं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…
देहरादून। उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। कई जिलों में…