मसूरी : भवन निर्माण संघ मसूरी का वार्षिक चुनाव चुनाव अधिकारी मजदूर संघ के महामंत्री देवी गोदियाल, एवं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी बडोनी की देखरेख में संपन्न हुए जिसमें राकेश ठाकुर अध्यक्ष, सुधीर डोभाल महामंत्री, फहीम अहमद कोषाध्यक्ष पर पर सर्व सम्मति से निर्वाचित घोषित किए गये।
होटल वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में हुए भवन निर्माण संघ के चुनाव में अन्य पदों पर शरीफ अहमद, संजीव व मंगेश्वर उपाध्यक्ष, चांदखान सह सचिव, व सत्यनारायण संयुक्त सचिव, व हसीन अहमद संगठन सचिव चुने गये। वहीं असलम खान, देवी गोदियाल, आरपी बडोनी, को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। चुनाव के बाद कार्यकारणी ने भवन निर्माण संघ के प्रति ईमानदारी से कार्य करने, श्रमिक हितों के लिए कार्य करने, व संगठन विरोधी कार्य न करने की शपथ ली।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सभी सदस्यों का अध्यक्ष पद पर निर्वाचित करने के लिए आभार व्यक्त किया वहीं कहा कि गत कार्यकारणी ने भवन निर्माण कर्मचारियों के हितों में कोई कार्य नहीं किया न ही संघ को पंजीकृत करवाया। नई कार्यकारणी सभी के सहयोग से कार्य करेगी व सबसे पहले संघ का पंजीकरण श्रम विभाग से कराया जायेगा वहीं श्रम विभाग से श्रमिकों का पंजीकरण करवा कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। उन्होंने कहाकि प्रदेश की भाजपा सरकार में श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं है जिसका लाभ अभी तक श्रमिकों को नहीं मिला वहीं महिलाओं के लिए भी योजनाएं है उनका लाभ दिलाया जायेगा साथ ही श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, शादी के लिए भी योजना है उसको भी प्रदेश के मंत्री व मसूरी के विधायक गणेश जोशी व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के सहयेाग से दिलाया जायेगा। इस मौके पर महामंत्री सुधीर डोभाल ने कहा कि नव निर्वाचित कार्यकारणी श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलायेगी, व आने वाले समय में आदर्श संघ बनाने का कार्य किया जायेगा। इसमें भाजपा मसूरी मंडल व मंत्री गणेश जोशी का पूरा सहयोग लिया जायेगा।
इस मौके पर शरीफ अहमद, दिनेश, इसरार अहमद, अनसा, नौशाद, भोला राम, सलीम अहमद, लडडन, सुरेंद्र चौहान, अकरम, अनिल शर्मा, प्रमोद रावत, शमशुददीन, मौ. ताहिर, अब्दुल अहमान, विरेंद्र, सुनील राव, किशोर, राजू धीमान,जफर भाई, सुभाष शर्मा, शम्भू, आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…