देहरादून : रविवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से प्रथम विश्व युद्ध में शहीद शीश राम के पौत्र भानु प्रकाश चंदोला ने मुलाकात की। शहीद शीमराम चमोली जनपद के थराली के गुमड़ गांव के निवासी थे और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हो गये थे।
भानु चंन्दोला द्वारा बताया गया कि प्रथम विश्व युद्ध में शहीद उनके दादा शीश राम को ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद स्मारक पट्टिका (मैडल) प्रदान किये गये थे। चन्दोला द्वारा यह मैडल सैनिक कल्याण मंत्री को दिखाया गया और प्रथम विश्व युद्ध में शहीद सैनिक के परिवारजनों को राजकीय सम्मान, लाभ एवं सहयोग प्रदान किये जाने हेतु ज्ञापन सैनिक कल्याण मंत्री को सौंपा।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य दोंनों ही सरकारें सैन्य हितों के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होनें आवश्वस्त किया कि वह इस प्रकरण को पत्र के माध्यम से देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराऐंगे। इस बाबत मंत्री ने राजनाथ सिंह को पत्र भी लिखा है और प्रथम विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों को अनुमन्य सुविधाऐं एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…