देहरादून : रविवार को क्यारकुली भटटा गांव के ग्रामीणों ने प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की और देहरादून मसूरी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के नाम पर एमडीडीए पीडब्ल्यूडी वन विभाग द्वारा बार-बार परेशान किए जाने की समस्या को रखा।
पंचायत उपाध्यक्ष जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर के नेतृत्व में मंत्री से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन एवं एनडीए के अधिकारियों द्वारा कोठालगेट से लेकर क्यारकुली तक के दुकानदारों को बार-बार सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नोटिस दिया जाता है। जबकि दुकानें काफी पुराने समय से है सड़क से काफी दूरी पर है।
ग्रामीणों का कहना है कि बार बार एमडीडीए द्वारा नक्शे पास कराए जाने की बात कही जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकानें बहुत लंबे समय से चल रही है,उनके नक्शे पास कराया जाना वर्तमान में संभव नहीं है। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने ग्रामीण एवं दुकानदारों का आश्वस्त किया है कि वह जिलाधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक कर इस समस्या का समाधान निकालेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, ग्राम प्रधान राकेश रावत, पूर्व प्रधान एवं पार्षद सुंदर सिंह कोठार ,जितेंद्र रावत, सुंदर प्रधान, राकेश रावत, विक्रम कोठल, कुलदीप जाधवान अजू कोठाल, जीतेंद्र जड़वान, मुकेश डबराल, जीतेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…