अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए दयारा बुग्याल और कुटेटी (वर्णावत) पर्वत को रोपवे से जोड़ने के लिए प्रयास किए गए है। साथ ही पर्यटन और तीर्थाटन में जनपद में पर्यटकों की आमद बड़े इस हेतु आधारभूत सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में विधायक ने कहा कि उत्तरकाशी के डायलिसिस के मरीजों को देहरादून जाना पड़ता था। जिससे यहां की गरीब जनता को आर्थिकी का अधिक भार पड़ता था। हमने जिला अस्पताल उत्तरकाशी में डायलिसिस मशीन स्थापितकरने का निर्णय लिया। आज यहां के मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। साथ ही जिला अस्पताल में प्रत्येक दिन बढ़ती हुई मरीजों की तादात को देखते हुए अतिरिक्त बैड बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया इस हेतु सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं संसाधनों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक ने कहा गांव की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है। एक नए विजन के अनुरूप कार्य करने का प्रयास किए जा रहे है। जो आने वाले समय मे धरातल में दिखेगा। गंगोत्री विधानसभा के सड़क से वंचित गांव को सड़क से जोड़ने के साथ ही अन्य सड़कों को भी दुरुस्त किया जा रहा है धनारी-अठाली-चामकोट सड़क मार्ग के लिए 60 करोड़ का स्टीमेट तैयार किया गया है। जोशियाड़ा मोटर पुल, पिलंग गाड़ पुल एवं ऊपरीकोट सड़क मार्ग सहित जितनी भी अन्य सड़क मार्ग की आवश्यकता है उन पर दिन-रात काम किया जा रहा है। गांव की सिचाईं नहरों,पेयजल लाइन,टैंक,जैसे कार्यों को प्राथमिकता के तहत किए जाएंगे। गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई गई और आगे भी निरन्तर गरीब लोगों की मदद की जाएगी।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…