मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग मामला – मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए परमानेंट समाधान करने के निर्देश,बेवजह ग्रामीणों को न किया जाए परेशान।

देहरादून : सोमवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में काबिना मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा क्षेत्र मसूरी के क्यार कुल्ली भट्टा के ग्रामीणों की आवासीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को मंत्री जोशी के समक्ष रखी। जिसमे ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि एमडीडीए के अधिकारियों द्वारा समय -समय पर बिना किसी कारण के ग्रामीणों को नोटिस दिए जाने और अनुचित करवाई की बात कही जाती है। जिससे ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मामले में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों एवं स्थानीय निवासियों को बेवजह परेशान न किया जाए। मंत्री जोशी ने जिलाधिकारी को परमानेंट समाधान करने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या न हो। मंत्री जोशी ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि देहरादून से मसूरी तक के सड़क मार्ग के आस पास हो रहे नए अवैध निर्माणों की जांच कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ हो ग्रामीणों को आवासीय नक्शा पास कराने से सम्बन्धित सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी/एमडीडीए उपाध्यक्ष सोनिका, एसडीएम मसूरी शैलेंद्र नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago