विनय उनियाल
जोशीमठ : शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने जोशीमठ कोतवाली मे शिकायत की थी कि गणेश निवासी गांधीनगर उम्र 44 वर्ष ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये लेकिन उसने शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 376 मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा पंजीकृत होने कर बाद से ही आरोपी गणेश फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जोशीमठ कोतवाली को आरोपी की गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व मे टीम गठित की गई। जिसके बाद आरोपी को गौचर से गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम मे महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत, सिपाही, किरणपाल, सतीश रावत, राजेन्द्र सिंह आदि थे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…