मसूरी : पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में स्कूलों में धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं सभी स्कूलों में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए इस दौरान बच्चों ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिवस मनाया। वहीं फन गेम्स व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सेंट क्लेयर्स स्कूल में इस मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर संजना के मार्ग दर्शन में बच्चों के बीच मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया व मुख्य अतिथि फादर जोजफ एंटो ने विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। वहीं विद्यालय में वार्षिक कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। वहीं दूसरी ओर आंगनवाड़ी केंद्र कुठालगेट में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर केक काटा गया और बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका रजनी गुलेरिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया गया और बच्चों को उनके जीवन के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री को बच्चों से बहुत प्रेम था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज तायल एवं लायंस क्लब मसूरी हिल्स अध्यक्ष अनुज तायल, लायन एएस पंवार, विवेक बहुगुणा, निधि बहुगुणा विद्यालय के शिक्षक वीपी भट्ट, रंजना पंवार, मयूश रावत, विमला गौड़, नरेश कोटनाला, संजीव जोशी, बलबीर, शैलेन्द्र बिष्ट ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…